Bihar Police Bharti 2025: 12th पास के लिए बिहार में कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट

Bihar Police Bharti 2025 सीएसबीसी की ओर से मद्य निषेध सिपाही जेल वार्डर एवं मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के 4128 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से स्टार्ट की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी स्टेट के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि उन्होंने न्यूनतम 12वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण किया हो।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से राज्य में मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर एवं मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से स्टार्ट की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन शुरू होते ही ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 नवंबर 2025 निर्धारित है।

Bihar Police Bharti 2025 भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से कुल 4128 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण (Bihar Police Bharti 2025) निम्नलिखित है-

  • मद्य निषेध कॉन्स्टेबल/ Prohibition Constable: 1603 पद
  • जेल वार्डर/ Jail Warder: 2417 पद
  • मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल/ Mobile Squad Constable: 108 पद

12th पास अभ्यर्थी ले सकेंगे भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12th (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु जेल वार्डर के लिए 23 वर्ष व अन्य पदों के लिए 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

Bihar Police Bharti 2025 शारीरिक मापदंड

एसआई पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

Bihar Police Constable, Jail Warder Recruitment 2025 Notification

Bihar Police Bharti 2025
Bihar Police Bharti 2025

Bihar Police Bharti 2025 एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर ही भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा, बिना फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Bihar District Wise Jobs
ArariaArwalAurangabad Bihar
BankaBegusaraiBhagalpur
BhojpurBuxarDarbhanga
GayaGopalganjJamui
JehanabadKaimurKatihar
KhagariaKishanganjLakhisarai
MadhepuraMadhubaniMunger
MuzaffarpurNalandaNawada
Pashchim ChamparanPatnaPurbi Champaran
PurniaRohtasSaharsa
SamastipurSaranSheikhpura
SheoharSitamarhiSiwan
SupaulVaishali

Madhav Netam

I am the founder of SarkariJobFast.Com, dedicated to delivering timely and accurate updates on government jobs, admit cards, exam results, and official notifications. With a passion for empowering job seekers across India, I strive to ensure that every candidate has easy access to the latest career opportunities in the public sector.

WhatsApp Telegram