RBI Grade B 2025: कल है आरबीआई ग्रेड-बी ऑफिसर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

RBI Grade B 2025 आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती में शामिल होने के लिए कल यानी 30 सितंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित फीस अनिवार्य रूप से जमा करें बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी के 120 रिक्त पदों के पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 30 सितंबर 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन पत्र भर लें। इसके साथ ही इस पेज पर भी फॉर्म का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप सीधे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

RBI Grade B 2025 आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी पदों के लिए पात्रता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में एमए/ एमएससी/ 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त की हो। ध्यान रखें आरक्षित वर्ग को पास पर्सेंटेज में 5 फीसदी की छूट दी गई है।

इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RBI Grade B 2025 एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbioaug25/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना है।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
RBI Grade B 2025
RBI Grade B 2025

कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये (+ 18% GST) का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (+18% GST) निर्धारित है। जो अभ्यर्थी स्टाफ के हैं वे निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

Apply OnlineClick Her
Official NotificationClick Her
Bihar District Wise Jobs
ArariaArwalAurangabad Bihar
BankaBegusaraiBhagalpur
BhojpurBuxarDarbhanga
GayaGopalganjJamui
JehanabadKaimurKatihar
KhagariaKishanganjLakhisarai
MadhepuraMadhubaniMunger
MuzaffarpurNalandaNawada
Pashchim ChamparanPatnaPurbi Champaran
PurniaRohtasSaharsa
SamastipurSaranSheikhpura
SheoharSitamarhiSiwan
SupaulVaishali

कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये (+ 18% GST) का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (+18% GST) निर्धारित है। जो अभ्यर्थी स्टाफ के हैं वे निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

Madhav Netam

I am the founder of SarkariJobFast.Com, dedicated to delivering timely and accurate updates on government jobs, admit cards, exam results, and official notifications. With a passion for empowering job seekers across India, I strive to ensure that every candidate has easy access to the latest career opportunities in the public sector.

WhatsApp Telegram